- वर्तमान में कन्नौज एक प्रमुख मुख्यालय एवं नगरपालिका है। इस शहर का नाम संस्कृत के कान्यकुब्ज शब्द से बना है। कन्नौज एक प्राचीन नगर है, जो कभी हिन्दू साम्राज्य की देश की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रही।
- माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के रहने वाले हैं। सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल में कन्नौज का नाम चरमोत्कर्ष था। वर्तमान कन्नौज शहर अपने इत्र अर्थात सुगंध व्यवसाय के अलावा तंबाकू, गट्टा के व्यापार के लिए मशहूर है। यहाँ मुख्य रूप से कन्नौजी बोली, कनउजी भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------
- भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक कन्नौज शहर ओद्यौगिक नगरी कानपुर के पश्चिमोत्तर में गंगा नदी के किनारे बसा है। यह शहर कानपुर से सड़क व रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। रामायण में भी कन्नौज का उल्लेख मिलता है।
- पाँचवीं शताब्दी में यह गुप्त साम्राज्य का एक प्रमुख नगर था।
छठी शताब्दी में श्वेत हूणों के आक्रमण से यहां काफी विनाशकारी घटनाएं हुईं।
चीनी यात्री युवानच्वांग ने, जो हर्षवर्धन के समय भारत आया था, इस नगर का उल्लेख किया है। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ - चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने हर्षवर्धन के शासन काल में भारत की यात्रा की थी। उसने अपनी यात्रा 29 वर्ष की आयु में 629 ई. में प्रारम्भ की थी। यात्रा के दौरान ताशकन्द, समरकन्द होता हुआ ह्वेन त्सांग 630 ई. में ‘चन्द्र की भूमि‘ (भारत) के गांधार अब अफगानिस्तान पहुँचा। गांधार पहुंचने के बाद ह्नेनसांग ने कश्मीर, पंजाब, कपिलवस्तु, बनारस, गया एवं कुशीनगर की यात्रा की। कन्नौज के राजा हर्षवर्धन के निमंत्रण पर वह उसके राज्य में लगभग आठ वर्ष (635-643 ई.) रहा। इसके पश्चात् 643 ई. में उसने स्वदेश जाने के लिए प्रस्थान किया। वह काशागर, यारकन्द, खोतान होता हुआ, 645 ई. में चीन पहुंचा। वह अपने साथ भारत से कोई 150 बुद्ध के अवशेषों के कण, सोने, चांदी, एवं सन्दल द्वारा बनी बुद्ध की मूर्तियाँ और 657 पुस्तकों की पाण्डुलिपियों को ले गया।
राहुल त्रिपाठी
शांती नगर बिल्हौर कानपुर नगर 209208
मोबाइल-9305029350
![]() |
| कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में लगी हर्षवर्धन व उनसे संबंधित जानकारियां |
![]() |
| कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में लगी हर्षवर्धन व उनसे संबंधित जानकारियां |
![]() |
| कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में लगी हर्षवर्धन व उनसे संबंधित जानकारियां |
![]() |
| कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में लगी हर्षवर्धन व उनसे संबंधित जानकारियां |
![]() |
| कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में लगी हर्षवर्धन व उनसे संबंधित जानकारियां |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)