Sunday, 24 May 2026

कन्नौज के डाहलेपुर बांगर में हैं राजा वासुकी का मंदिर

ये है राजा वासुकी की प्रतिमा जिनका मंदिर कन्नौज के डाहलेपुर बांगर में है। खास बात यह प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमा मंदिर में विराजमान नहीं रहती। करीब साढ़े तीन फीट की पत्थर की यह मूर्ति जमीन के भीतर दबाकर रखी जाती है। हे तीसरे साल भादों माह की ऋषि पंचमी को दो दिन के लिए निकली जाती है। इसके बाद पूजा अर्चना के साथ बड़ा मेला भी लगता है। तीसरे डेनिस प्रतिमा को वापस जमीन में दबा दिया जाता है। कारण पूछने पर स्थानीय बताते हैं कि पाताल के राजा हैं इसलिए यह परंपरा है। कुछ भी है बात तो अनूठी है।